गंगापुर: जिला कलक्टर डॉ गौरव सैनी ने मालूपाड़ा में पेयजल आपूर्ति एवं जेजेएम कार्यों का किया निरीक्षण
गंगापुर सिटी जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने मालूपाड़ा में भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति एवं जेजेएम के यह कराए गए कार्यों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया| पानी की टंकी एवं पम्प हाउस की जांच की। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा लीकेज की रोकथाम एवं पेयजल की गुणवत्ता व नियमित सूचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता रामकेश मीना को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए|