लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक युवा मतदाता जरूरी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपालगंज जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता को लेकर क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालयों के मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में भारतीय निर्वाचन प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार के महत्व तथा मतदाताओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 60 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना और उन्हें अपने परिवार एवं समाज में मतदाता जागरूकता का संदेशवाहक बनाना है।
#SamratChoudhary #VoterAwareness #ElectoralLiteracy #Gopalganj #IPRDBihar