बाल विवाह और नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जागरूक समाज बनाने का लिया संकल्प।
बाल विवाह मुक्त भारत दिवस के अवसर पर माय भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में सीबीएसई स्कूल, गोपालगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर बाल विवाह एवं नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई। भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने इनके दुष्परिणामों पर भी विचार रखे।
जिला युवा अधिकारी श्री शशांक मित्तल ने युवाओं को माय भारत पोर्टल की गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
आइए, बाल विवाह मुक्त और नशामुक्त गोपालगंज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
#SamratChoudhary #NashaMuktBihar #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar