छात्राओं को महिला अधिकार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक।
महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज के जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) द्वारा न्यूटन पब्लिक स्कूल में सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणाम, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, किशोर स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
#SamratChoudhary #MissionShakti #WomenSafety #Gopalganj #IPRDBihar