जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 18 फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश।
‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 17 मामले भूमि एवं राजस्व से तथा एक मामला अन्य विभाग से संबंधित था।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, विद्युत एवं जन औषधि केंद्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को डीएम ने गंभीरता से सुना।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#SamratChoudhary #JantaDarbar #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar