मड़ावरा: लेखपालों ने मड़ावरा में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद कर धरना दिया
मड़ावरा में लेखपालों ने शनिवार को 8 सूत्रीय मांगों के लिए काम बंद कर धरना दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर वे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में बैठे रहे। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।