बनभूलपुरा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल एसएसपी का बड़ा बयान, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता।
हल्द्वानी बनभूलपुरा मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आने से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों को लेकर नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और साफ किया है कि क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #Nanital