मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कथित 'शुद्धीकरण यज्ञ' को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि वहां किसी को अपमानित करने के उद्देश्य से कोई यज्ञ किया गया था।
मुख्यमंत्री धामी ने विपक्षी दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले को बिना किसी ठोस आधार के तूल देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस मुद्दे को हवा दे रही है, जिससे समाज में भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा हो सके। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटने के बजाय कांग्रेस को केवल तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर ही अपनी बात रखनी चाहिए।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo