अमरिया: अमरिया में 30 आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, 5 लाभार्थियों को मिले आयुष्मान कार्ड
अमरिया में गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ब्लॉक, सीएचसी और तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुए। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उनके आदर्शों को याद किया गया। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह और खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह की मौजूदगी में 30 आशा कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को 1:00 बजे सम्मानित किया गया