🔳ग्राम ददरा टोला स्थित कूल्हा नाला में 145 बोरियों से किया बोरी बंधान
🔳जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
🔳कटनी – जल संरक्षण और वर्षा जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में बरही सेक्टर क्रमांक-5 के आदर्श प्रस्फुटन ग्राम ददरा टोला स्थित कूल्हा नाला में बोरी बंधान कार्य किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों, जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस दौरान लगभग 145 बोरियों से बोरी बंधान तैयार किया गया।
जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक बड़वारा श्रीमती नंदनी वाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्य का नेतृत्व नवांकुर संस्था नव प्रेरणा जन जागृति समिति बिचपुरा के संस्था प्रमुख रविशंकर रजक एवं बरही सेक्टर के मेंटर नंदकिशोर मिश्रा ने किया। बोरी बंधान से नाले के पानी को रोककर उसका संचय करने तथा भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक नंदनी वाटिया, संस्था प्रमुख रविशंकर रजक, परामर्शदाता नंदकिशोर मिश्रा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करौंदी खुर्द के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बरही समिति अध्यक्ष दीपक प्रजापति, बिचपुरा समिति के सदस्य हरिदीन कोल, अध्यक्ष फुलजी बाई कोल एवं सचिव सिखा कोल सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर रूपा सिंह गोंड, प्यारी बाई कोल, चयिती बाई कोल, बिसरती बाई कोल, कन्हाई कोल, कपूरा बाई कोल, संजू कोल, सुरेश कोल, सुमन कोल, राजू तिवारी, बरही समिति के सचिव सागर दहिया और करौंदी खुर्द समिति के सचिव जितेंद्र कुमार बर्मन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थी ज्योति काछी, सरस्वती कुशवाहा, साहिल रजक एवं आरती रजक ने भी श्रमदान किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026