🔳जल संचय अभियान के तहत दतला नदी में किया गया बोरी बंधान, 45 बोरियों से रोका पानी का बहाव
🔳जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
🔳कटनी – जल संरक्षण और वर्षा जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत बड़वारा खुर्द स्थित दतला नदी में बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस दौरान पत्थरों और करीब 45 बोरियों की मदद से अस्थायी जल संरचना तैयार की गई, जिससे नदी के पानी को रोककर जल संचय और भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिल सके।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के निर्देशन तथा बड़वारा ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नंदनी वाटिया के मार्गदर्शन में 15 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलाए जा रहे जल संचय अभियान के तहत यह गतिविधि आयोजित की गई। बड़वारा सेक्टर-01 के अंतर्गत नवांकुर संस्था उजाला फाउंडेशन महगवां बरछैका के संस्था प्रमुख श्री हरभगत सिंह राठौर एवं सेक्टर मेंटर सुश्री प्रियंका रजक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
बोरी बंधान कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नंदनी वाटिया, संस्था प्रमुख श्री हरभगत सिंह राठौर, परामर्शदाता सुश्री प्रियंका रजक सहित छात्र-छात्राएं आरती चौधरी, अनीता केवट, अनुशेया, अर्चना, ऊषा सिंह, काजल केवट और अनुराग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए बोरी बंधान कार्य को सफल बनाया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी