🔳तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शासकीय तिलक महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
🔳कटनी - नशा मुक्त भारत अभियान एवं उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. चांदनी रिमझा, रासेयो जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. चांदनी रिमझा ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के मुख एवं दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. चांदनी रिमझा, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की उपस्थिति एवं सहभागिता सराहनीय रही।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी