वैशाली,एसएसपी शुभांक मिश्रा ने करताहा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने करताहा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों के रख-रखाव, पेट्रोलिंग ड्यूटी और दैनिक कार्य व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और दैनिक कार्यों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा एसएसपी शुभांक मिश्रा ने निर्माणाधीन करताहा थाना भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तय मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर नए थाना भवन को शीघ्र क्रियाशील बनाने का आदेश दिया।
Bihar, India | Sep 11, 2026