Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

Bihar news : चार दिनों से अंधेरे में 400 घर, उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से लोग बेहाल। पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड अंतर्गत सकरौल गांव मे भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सकरौल के वार्ड संख्या 9, 10 और 13 में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण करीब 400 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो जाता है, जिससे आए दिन बिजली संकट बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, इन तीनों वार्डों में करीब 400 घरों को एक ही 63 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या और बढ़ते लोड को देखते हुए यहां कम से कम 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर महीने में कई बार खराब हो जाता है और विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीण नुरहसन अंसारी, असरफ आलम, राजा हुसैन, फिरोज आलम, जफार मियां, रैफुल आजम मियां, भोला साह, बरसाती साह, अवधेश राम, सुकट राउत और मुन्ना आलम ने बिजली विभाग से अविलंब खराब ट्रांसफार्मर को बदलने तथा क्षेत्र में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लगातार चार दिनों से बिजली गुल रहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।#PowerCrisis #ElectricityOutage #WestChamparan #Mainatand #SakraulVillage #BiharNews #TransformerIssue #PowerSupply #HeatWave #Humidity #ElectricityDepartment #RuralIndia #EnergyCrisis #Bihar #BreakingNews #PublicProblems #Infrastructure #VillageNews #ElectricityFailure #WestChamparanNews #MainatandNews #Sakraul #TransformerUpgrade #PowerCut #SummerCrisis #400FamiliesAffected #BiharElectricity #LocalNews #IndiaNews

MORE NEWS

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी।

सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा।

@IPRDBihar https://t.co/GFuX1cwa9M

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी। सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा। सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा। @IPRDBihar https://t.co/GFuX1cwa9M

West Champaran, Bihar | Jul 6, 2026

Bihar news : बेतिया के रामपुर मे हो रहे क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच मे इनरवा ने शिल्ड पर किया कब्जा। मैनाटाड़ प्रखंड के रामपुर हाईस्कूल मैदान पर जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल में इनरवा की टीम ने बेहरी को चार विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरी की टीम इनरवा के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 16 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनरवा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 13वें ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इनरवा के शशी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले रौशन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक आकाश कुमार ने बताया कि जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां की ओर से आयोजित इस नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।#CricketTournament #FinalMatch #Innerwa #Behri #Rampur #Mainatand #WestChamparan #BiharCricket #KnockoutTournament #CricketChampion #ManOfTheMatch #ManOfTheSeries #LocalCricket #SportsNews #CricketFinal #JaiMaaSugiBharCricketClub #Thukhan #Bettiah #VillageCricket #Champions

Bettiah, West Champaran | Jul 6, 2026