Bihar news : अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस पर हंगामा, आठ महिलाओं समेत एक दर्जन हिरासत में, एक देशी कट्टा बरामद। बेतिया टाउन थाना में दर्ज एक आपराधिक मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को मंगलवार को भेड़िहारी गांव में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। हंगामे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी फरार हो गया। स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आठ महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर हालात पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, भेड़िहारी निवासी भुअर शेख का पुत्र जहांगीर शेख बेतिया टाउन थाना में दर्ज एक मामले का नामजद अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला की क्यूआरटी टीम और पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंची थी। सूचना मिली थी कि आरोपी करताहा नदी के पास मौजूद है। पुलिस को देखते ही जहांगीर शेख भागने लगा। जवानों ने पीछा किया तो वह दौड़ते हुए अपने घर पहुंच गया। इसी दौरान परिजन और गांव की महिलाएं पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगीं। पुलिस का आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जवानों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे अफरातफरी के बीच आरोपी फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम के अलावा इनरवा, मैनाटाड़, बलथर, भंगहा, कंगली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया और कार्रवाई करते हुए आठ महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया। वहीं तस्करी के लिए अलग-अलग स्थानों पर बांधे गए 10 मवेशियों को जब्त कर थाना लाया गया। इसके अलावा तीन पिकअप, एक बोलेरो और एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस सभी वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।#Bettiah #WestChamparan #BiharPolice #PoliceRaid #CrimeNews #ArrestOperation #BreakingNews #Mainatand #Purushottampur #LawAndOrder #IllegalWeapon #DesiKatta #PoliceAction #CrimeUpdate #BiharNews #IndiaNews #ViralNews #LatestNews #BorderArea #Justice
Bettiah, West Champaran | Jul 8, 2026

Bihar news : बेतिया के रामपुर मे हो रहे क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच मे इनरवा ने शिल्ड पर किया कब्जा। मैनाटाड़ प्रखंड के रामपुर हाईस्कूल मैदान पर जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल में इनरवा की टीम ने बेहरी को चार विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरी की टीम इनरवा के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 16 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनरवा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 13वें ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इनरवा के शशी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले रौशन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक आकाश कुमार ने बताया कि जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां की ओर से आयोजित इस नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।#CricketTournament #FinalMatch #Innerwa #Behri #Rampur #Mainatand #WestChamparan #BiharCricket #KnockoutTournament #CricketChampion #ManOfTheMatch #ManOfTheSeries #LocalCricket #SportsNews #CricketFinal #JaiMaaSugiBharCricketClub #Thukhan #Bettiah #VillageCricket #Champions
Bettiah, West Champaran | Jul 6, 2026

Bihar news : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा। शनिवार को बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर भंगहा स्थान के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनाटांड़ की ओर से आ रही एक कार और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सामान्य कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #Bettiah #Mainatand #RoadAccident #WestChamparan #BiharNews #CarVsBike #BreakingNews #FatalAccident #GMCHBettiah #RoadSafety #Patna #TrafficAccident #BikeAccident #LocalNews #NewsUpdate

Bettiah, West Champaran | Jul 4, 2026

Bihar news : कार्डिकॉन 2026 में डॉ. शशांक भारद्वाज ने रखा पक्ष, मैनाटाड़ में खुशी का माहौल। हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में डराल हेल्थ केयर के तत्वावधान में आयोजित कार्डिकॉन 2026 सम्मेलन में पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ के सुप्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. शशांक भारद्वाज ने भाग लेकर हृदय रोगों और उनके उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. भारद्वाज ने कहा कि कार्डियोलॉजी हृदय एवं रक्त वाहिकाओं (कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम) से संबंधित बीमारियों के अध्ययन, निदान और उपचार पर केंद्रित चिकित्सा विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और शोधों को चिकित्सकों के बीच साझा करना होता है, जिससे हृदय संबंधी रोगों के उपचार में और अधिक सुविधा मिलती है। डॉ. भारद्वाज ने अपने संबोधन के दौरान होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला और विभिन्न रोगों के उपचार में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। उनके विचारों को सम्मेलन में उपस्थित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने सराहा। मनाली में आयोजित प्रतिष्ठित सम्मेलन में डॉ. शशांक भारद्वाज के संबोधन की खबर मिलते ही मैनाटाड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए डॉ. भारद्वाज को बधाई दी है। #DrShashankBhardwaj #CardiCon2026 #Manali #Cardiology #Homeopathy #Healthcare #MedicalConference #HeartHealth #CardiovascularHealth #MedicalScience #DoctorTalk #HealthcareInnovation #Mainatand #WestChamparan #Bihar #HomeopathicDoctor #HealthAwareness #MedicalResearch #HealthcareProfessionals #IndiaHealthcare #BreakingNews #NewsUpdate #BiharNews #MedicalCommunity #HealthConference #HeartCare #DoctorSpeaker #HealthcareLeadership #PublicHealth #InspiringDoctors
Bettiah, West Champaran | Jun 24, 2026