Bihar News : बेतिया में अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा लगेगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की घोषणा। राजदेवरी में जनसभा को किया संबोधित, GMCH की लापरवाही पर डीएम को जांच और दोषियों के निलंबन का दिया निर्देश। बेतिया में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेतिया में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस केंद्र से सागर पोखरा होते हुए राजदेवरी तक करीब दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। इसके बाद राजदेवरी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उनका संबोधन करीब 24 मिनट तक चला।'अराजकता हटाओ, संविधान बचाओ' के नारे के साथ आयोजित इस पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पदयात्रा के उद्देश्य, संविधान की महत्ता और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।मुख्यमंत्री सबसे पहले पुलिस केंद्र स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सागर पोखरा पहुंचकर उन्होंने पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। सागर पोखरा से राजदेवरी तक सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ देखने को मिली। राजदेवरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंच से जनसभा को संबोधित किया।इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम, बेतिया के प्रभारी मंत्री लखींद्र पासवान, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बेतिया विधायक रेणु देवी, नौतन विधायक नारायण साह, सिकटा विधायक समृद्धि वर्मा और लौरिया विधायक विनय बिहारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।वहीं, जीएमसीएच (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में कथित लापरवाही के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों को निलंबित करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा और निर्देश के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इसकी चर्चा रही।#SamratChoudhary #Bettiah #WestChamparan #AtalBihariVajpayee #ConstitutionDay #SaveConstitution #RemoveAnarchy #BJP #BiharPolitics #BettiahNews #BiharNews #Rajdewari #GMCHBettiah #PoliticalNews #ManojKumar