पटना ग्रामीण: मौर्या लोक में दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी शिकायत
स्ट्रीट फूड के लिए लोकप्रिय मौर्या लोक में दुकान लगाने को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे दो गुट के बीच खूब मारपीट हुई है। दोनों तरफ से लात-घुसा और बेल्ट से हमला किया गया। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दोनों तरफ से कोतवाली थाने में आवेदन दिए गए हैं।