पटना ग्रामीण: पटना में फल व्यापारी से पिस्टल के बल पर 6 लाख रुपए लूटे, विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू मारा
फल व्यापारी से सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे 6 लाख रुपए की लूट हुई है। मामले को लेकर पीड़ित फल व्यापारी ने बताया कि वह पटना मंडी से फल खरीदने के लिए जा रहा था, तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपए से भरा बैग लूट लिया। जिसमें 6 लाख रुपए रखे थे। इस दौरान फल व्यापारी ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने फल व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया।