पटना ग्रामीण: कंकड़बाग के तनिष्क में हुई लूट में शामिल अपराधी दीदारगंज टोल प्लाजा के CCTV में कैद
कंकड़बाग स्थित तनिष्क के शोरूम में हुई लूट कांड में शामिल अपराधियों की तस्वीर दीदारगंज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे इस बात की जानकारी दी है। मौके पर पुलिस ने यह भी बताया कि अपराधियों को सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है जिसमें अब तक यह पता चला है कि अपराधी नालंदा की तरफ फरार हुए हैं।