पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में मंत्री सुनील कुमार ने कहा, सभी शिक्षकों को समय पर वेतन मिलता है
बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने ज्ञान भवन में सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संभवतः सभी शिक्षकों को अपने जिले में ही रखा जा रहा है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिक्षकों को समय से तनख्वाह मिलती है इसलिए शिक्षकों को भी सहयोग करनी चाहिए।