पटना ग्रामीण: बेली रोड में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर अपराधियों ने ₹12 लाख रुपए चुराए, फरार
बेली रोड के पिलर नंबर 83 के पास बक्सर के एक कारोबारी अपनी कार पार्क कर खरीदारी करने मॉल गए थे। इस दौरान अपराधी सोमवार शाम करीब 6:00 बजे कार का शीशा तोड़कर कार में रखे 12 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद शास्त्रीनगर थाने की पुलिस और हवाई अड्डे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।