पटना ग्रामीण: RLJP कार्यालय में प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी को नाच-गाना वाली पार्टी बताया
आरएलजेपी प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी को नाच और नौटंकी वाली पार्टी तक कह डाला। उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान कोई नेता नहीं है फिर भी उन्हें एनडीए में सम्मान दिया गया। मौके पर उन्होंने चिराग पासवान के पुराने बयान को भी याद दिलाया है।