भगवानपुर: भगवानपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान, टीम की व्यापारियों के साथ हुई नोकझोंक
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में आज तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके चलते व्यापारियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने टीम का विरोध भी किया है। जिसके चलते व्यापारियों की टीम के साथ नोक झोंक भी हुई है। साथ ही कुछ व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।