भगवानपुर: लालवाला गांव के पास पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, दहेज हत्या के आरोप में था फरार
भगवानपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे लालवाला गांव निवासी राहुल पुत्र करेसन नाम के आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। राहुल दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। रामलाल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।