भगवानपुर: तेजपुर गांव से पुलिस ने घर में घुसकर एक नाबालिग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
भगवानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले समीर अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि समीर अली अंसारी ने उनकी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।