भगवानपुर: धीर मजरा गांव से पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, धारा 406 के मामले में चल रहा था फरार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे धीर मजरा गांव निवासी इंतजार पुत्र रिजवान नाम के एक वारंटी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इंतजार धारा 406 के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा इंतजार की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा इंतजार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।