भगवानपुर: सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर की आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस ने सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील दत्त ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। जिस कारण आसपास के क्षेत्र में सुनील दत्त के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा था। पुलिस ने सुनील दत्त के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।