भगवानपुर: भगवानपुर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, ग्रामीणों ने दर्ज कराई 18 शिकायतें
रुड़की की भगवानपुर तहसील में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। इस तहसील दिवस में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और भगवानपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे है। इस मौके पर ग्रामीणों ने 18 शिकायतें दर्ज कराई है। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेज दिया गया है।