दीपावली से पहले नगर पालिका की अतिक्रमण पर कार्रवाई, पांच दुकानदारों के चालान; ₹1000 वसूले
गोरमी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए सदर बाजार और बताशा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती के नेतृत्व में टीम ने बाजार का निरीक्षण कर हाथ ठेला संचालकों और दुकानदारों को फुटपाथ खाली रखने की समझाइश दी।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करता पाया गया तो उस पर 1000 रुपये का चालान किया जाएगा। बताशा बाजार में निरीक्षण के दौरान एक किराना दुकानदार सीएमओ को देखकर फुटपाथ पर रखा सामान हटाने लगा। इस पर सीएमओ ने कहा कि अब सामान हटाने से कोई फायदा नहीं है, चालानी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार ने सफाई देते हुए कहा कि साहब, दो दिन पहले ही उसका चालान हो चुका है और दीपावली के समय भी दुकानदारी ठीक से नहीं चल रही है।
इसके बाद नगर पालिका टीम ने बाजार के साथ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। सीएमओ ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गुरुवार सुबह 9 बजे तक बाजार में पूरी तरह सफाई हो जानी चाहिए। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। परेड चौराहे से मुख्य मार्ग तक सड़क पर ठेले लगाकर यातायात बाधित करने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल पांच दुकानदारों के चालान किए गए, जिनसे 1000 रुपये की राशि वसूली गई। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका आरआई दिव्या यादव, एचओ नरेंद्र गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। #fbyシvideo #भिंड #gormipolice #BhindNews #MadhyaPradeshPolice #justice Collector Office BhindCollector Office Bhind PRO Bhind