
मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने साढ़े तीन दशक पुराने मर्डर केस के एक शातिर भगोड़े को दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साल 1991 के एक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद आरोपी जगदीश आर्य पिछले दो साल से अंडरग्राउंड था और दिल्ली के जहांगीरपुरी में पहचान छिपाकर दर्जी का काम कर रहा था। जब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने उसकी सजा बरकरार रखी, तो वह कानून के शिकंजे से बचने के लिए फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सका। इस शातिर मुजरिम को पकड़ने के लिए ग्वालियर पुलिस ने दिल्ली की तंग गलियों में पांच दिनों तक भेष बदला। पुलिसकर्मी कभी कबाड़वाला तो कभी कूरियर बॉय बनकर रेकी करते रहे। आखिरकार, पुलिस ने एक अनोखा जाल बुना और आरोपी को एक फर्जी 'गिफ्ट पार्सल' का लालच दिया। जैसे ही जगदीश अपना गिफ्ट लेने घर से बाहर आया, डिलीवरी बॉय बने पुलिस जवान ने उसे पहचान लिया और तुरंत दबोच लिया। पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर ग्वालियर ले आई है। #GwaliorPolice #DelhiCrime #CatchingTheFugitive #CrimeNews #PoliceMission #FilmiArrest #MadhyaPradeshPolice #BreakingNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 20, 2026

इश्क के आगे झुकी बंदिशें, प्रेमी युगल ने ग्वालियर में रचाई शादी, अब सुरक्षा की गुहार! मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले (पिछोर) के ग्राम शाजापुर के रहने वाले छाया परिहार और धर्मेंद्र गुर्जर ने परिवार की असहमति के बाद 13 जुलाई 2026 को ग्वालियर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है। लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करने वाले इस बालिग जोड़े ने समाज और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का फैसला किया। शादी के बाद नवविवाहित दंपती ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। दंपती का कहना है कि लड़की के मायके पक्ष और कुछ ग्रामीणों से उन्हें जान का खतरा है, साथ ही लड़के के परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। डर के कारण यह जोड़ा फिलहाल अपने गांव नहीं लौट पा रहा है और ग्वालियर में शरण लिए हुए है। #ShivpuriNews #MadhyaPradesh #LoveMarriage #AryaSamajMandir #CoupleProtection #MadhyaPradeshPolice #BreakingNews #SocialIssues #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 16, 2026

महिदपुर पुलिस ने पकड़ी जहरीली शराब, दो तस्कर गिरफ्तार #UjjainNews #IllegalLiquor #CrimeNews #MadhyaPradeshPolice #PoliceAction #उज्जैन_समाचार #महिदपुर_पुलिस #अवैध_शराब #पुलिस_कार्रवाई #मध्यप्रदेश_पुलिस उज्जैन महिदपुर थाना अवैध शराब जहरीली शराब पिकअप वाहन सुरेश गायरी धीरब कंजर आबकारी एक्ट पुलिस रिमांड पुलिस कार्रवाई Ujjain Mahidpur Police Illegal Liquor Toxic Liquor Pickup Vehicle Suresh Gayari Dhirab Kanjar Excise Act Police Remand Police Action
Indore, Indore | Jul 16, 2026

एक मकान...करोड़ों का कारोबार और 8वीं पास मास्टरमाइंड! रीवा रेंज के इस गांव से चल रहा था करोड़ों का काला खेल #Mauganj #MauganjNews #Rewa #RewaNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #DrugFactory #MDDrugs #DrugRacket #CrimeNews #PoliceAction #HindiNews #LatestNews #ViralNews #Crime #MadhyaPradeshPolice #DrugBust #NewsUpdate #IndiaNews
Madhya Pradesh, India | Jul 7, 2026

साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए दौड़ी देवास पुलिस "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत देवास पुलिस ने साइबर जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया। भोपाल चौराहे से औद्योगिक थाना तक निकली इस दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर लोगों को सुरक्षित डिजिटल जीवन का संदेश दिया। #SafeClick2 #DewasPolice #CyberAwareness #DigitalSafety #MadhyaPradeshPolice
Dewas Nagar, Dewas | Jul 7, 2026