भिंड में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस ने 12 वर्षीय मासूम बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम।
में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने 12 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर बिरखड़ी के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जानकारी के मुताबिक, सनराइज स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर स्कूल बसों की रफ्तार और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।