कुरई: कुरई के फुलपुला स्कूल की जर्जर हालत से मासूमों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
Kurai, Seoni | Aug 20, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड के फुलपुला गांव में सरकारी प्राथमिक-माध्यमिक स्कूल की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। स्कूल की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। गुरुवार को स्थानीय लोगो ने बताया कि कुरई ब्लॉक के कई स्कूलों की स्थिति ऐसी ही है। अब ग्रामीण और युवा प्रशासन से स्कूल भवनो की जांच की मांग की है।