ग्वालियर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत ससुराल पक्ष फरार; चाचा ने लगाए गंभीर आरोप...
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज में रुखसार नाम की महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। घटना के बाद से महिला का पति इमरान और परिवार के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, मृतका के चाचा मुनव्वर खान ने इमरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह शराब का आदी था, रुखसार को भी शराब पिलाता था और उससे अनैतिक गतिविधियां करवाता था। चाचा ने आशंका जताई कि रुखसार की हत्या में पति और उसके परिवार के लोग शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा के मुताबिक, महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।