पटाखे की चिंगारी से कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू,
ग्वालियर। थाना माधोगंज क्षेत्र के हेम सिंह की परेड इलाके में कबाड़े की एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे सड़क पर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान एक रॉकेट कथित तौर पर दुकान में जा गिरा, जिससे कबाड़े में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राहत की बात यह है कि फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📍 स्थान: हेम सिंह की परेड, थाना माधोगंज, ग्वालियर,