ग्वालियर में 151 टन गोबर से बना प्रदेश का विशाल गोवर्धन पर्वत, आदर्श गौशाला में दशम गोवर्धन महोत्सव का भव्य आयोजन,
ग्वालियर। शहर की लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में दशम गोवर्धन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस वर्ष आयोजन को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक विशाल स्वरूप दिया गया। महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 151 टन गोबर से तैयार किया गया विशाल गोवर्धन पर्वत रहा, जिसे प्रदेश के सबसे बड़े गोवर्धन पर्वत के रूप में प्रस्तुत किया गया।
खास बात यह रही कि पिछले वर्ष 2025 में 108 टन गोबर से गोवर्धन पर्वत तैयार किया गया था, जबकि इस बार 151 टन गोबर का उपयोग कर पिछले वर्ष का आंकड़ा भी पीछे छोड़ दिया गया। लगभग 25 फीट ऊंचे इस गोवर्धन पर्वत को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए गए। गौमाता की पूजा के साथ अन�