जलालाबाद: गाँव बझेड़ा महुआ ड़ाडी में खेत जा रही महिला को कुत्ते ने हमला कर किया घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गाँव बझेड़ा महुआ डाड़ी निवासी महिला सरला देवी पत्नी सुरेश घास काटने के लिए खेत जा रही थी, तभी रास्ते में एक कुत्ते में उस पर हमला कर दिया और काटकर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता पागल है।