जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का किया गया प्रयास, पिता ने थाने में दी तहरीर
जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन शाम को नाबालिग बेटी जानवरों को चारा डालने गई थी, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म के लिए एक जगह ले जाने लगा। आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।