शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में हुए तमाम हादसों के बाद भी डग्गामार वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर उनकी जान को खतरे में डाला जा रहा है। डग्गामार वाहन व ट्रकों की टक्कर से हाल में ही कई लोगों की मौत हो चुकी है।