जलालाबाद: नगर जलालाबाद में बड़ी धूमधाम से निकल गई भगवान शिव की शोभायात्रा
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज शिव मंदिर से प्रारंभ हुई भगवान शिव की शोभा यात्रा नगर में बड़े धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इसमें भारी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया । शोभा यात्रा का शुभारंभ परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने वैदिक मन्त्रो के साथ किया। यात्रा शिव मंदिर जलालाबाद से शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से निकली गई।