जलालाबाद: गांव दुमकापुरमें मंदिर जाने वाले रास्ते को दबंग ने बंद कर अवैध निर्माण किया शुरू ,महिला ने दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना ।जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुमका पुर निवासी महिला गीता सिंह पत्नी तुलसीराम सिंह ने थाना जलालाबाद में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गांव में अपनी जमीन पर मंदिर का निर्माण किया है। कुछ निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है ।परंतु मंदिर जाने वाले रास्ते को उनके ही परिवार के दबंग श्याम पाल सिंह व राकेश सिंह ने बंद करके कब्जा कर लिया है।