जलालाबाद: जलालाबाद पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो तमंचाधारी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद पुलिस ने मोहल्ला गौसनगर से नईम पुत्र इरफान को गिरफ्तार किया ।तलाशी लेने पर उसके पास 12 बोर का तमंचा ब एक कारतूस बरामद हुआ। गांव पलरई से श्री कृष्ण पुत्र बृजराज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मुकदमा दर्ज करने के बाद आज जेल भेज दिया।