अमरिया: अमरिया में किशोरियों का महासम्मेलन, 15 गांवों से 235 किशोरियां पहुंचीं
सुचेतना समाज सेवा संस्था के अमरिया सेंटर की ओर से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ‘उड़ान परियोजना’ के तहत सेंट मेरीज स्कूल में एक दिवसीय किशोरी सम्मेलन आयोजित हुआ। 15 गांवों से पहुंचीं 235 किशोरियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। किशोरियों ने डांस, गीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा, पर्यावरण, अधिकार और मोबाइल के सदुपयोग का संदेश दिया।