बहादुरपुर: गांधी जयंती पर लहेरियासराय को सौगात, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, आज से ठहराव
गांधी जयंती के अवसर पर लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के ठहराव की शुरुआत हो गई। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सुबह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया। नमो भारत ट्रेन सुबह 6:28 बजे लहेरियासराय पहुंची और 6:30 बजे पटना के लिए रवाना हुई। ट्रेन के लहेरियासराय में ठहराव से आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।