👉आधी रात गेस्ट हाउस में छापा, देह व्यापार का खुलासा
चार महिलाएं तीन पुरुष समेत संचालक हिरासत में
आपत्तिजनक सामग्री बरामद, सिगरा पुलिस की कार्रवाई
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में सोमवार देर रात पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में संचालित गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। मौके से चार महिलाओं, तीन पुरुषों और गेस्ट हाउस के एक संचालक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही एसीपी चेतगंज शुभम जैन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच टीम के साथ गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में बरामद सामग्री और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 21, 2026