धरहरा: प्रसव के लिए पैसे मांगे, 2 हजार न देने पर रेफर करने का आरोप, वीडियो वायरल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धरहरा में प्रसव के नाम पर दो हजार रुपये मांगने और राशि नहीं देने पर प्रसूता को सदर अस्पताल रेफर करने का आरोप सामने आया है। मामले से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है।खास बात यह है कि रेफर किए जाने के करीब आधे घंटे बाद प्रसूता का सीएचसी में ही सामान्य प्रसव कराया गया।इससे रेफरल की प्रक्रिया और उसके आधार पर सवाल उठ रहे हैं।