धरहरा: मध्य विद्यालय मानगढ़ में लापरवाही: पंखा लगाने के नाम पर 7वीं-8वीं के बच्चों को लंच के बाद घर भेजा गया
धरहरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मानगढ़ में गुरुवार के दोपहर लगभग 2 बजे सामने आई लापरवाही ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने क्लासरूम में पंखा लगाने के नाम पर सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को लंच के तुरंत बाद घर भेज दिया, जिससे स्थानीय अभिभावकों में नाराजगी फैल गई।