धरहरा: जन सुनवाई में हंगामा: राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार हिरासत में, सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज
धरहरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में आयोजित शुक्रवार के दोपहर लगभग 12 बजे जन सुनवाई के दौरान कथित रूप से कार्यालय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में अंचलाधिकारी (सीओ) वीरेंद्र कुमार के आवेदन पर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।