गावां: बाल विवाह रोकथाम को लेकर बीडीओ ने दिलाई शपथ
Gawan, Giridih | Feb 19, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत भवन में एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की दोपहर बारह बजे बाल विवाह रोकथाम को ले उपस्थित सेविकाओं, मुखिया, जनप्रतिनिधियों समेत कई अन्य लोगों को शपथ दिलाया गया। इस दौरान बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि बल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिसे सभी के सहयोग से ही दूर किया जा सकता है।