गावां थाना क्षेत्र के खरसान पिहरा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टर को गावां पुलिस ने जब्त कर लिया। जिसके तीनों बालू लोड ट्रैक्टर को पिहरा पिकेट ले जाया गया है। इस संबंध में गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू लोड तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।