गावां: नए सीओ अभिषेक कुमार ने पदभार ग्रहण किया
Gawan, Giridih | Feb 20, 2026 गावां अंचल कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर बारह बजे बीडीओ महेंद्र रविदास से नए सीओ अभिषेक कुमार ने पदभार ग्रहण किया। मिली जानकारी के अनुसार निवर्तमान सीओ अविनाश रंजन को खोट मनाय में जीएम लैंड पर बने मकान को जमींदोज करने में देरी के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद अभिषेक कुमार को प्रभार दिया गया है।